WI vs SA : एल्गर के 77 रन से दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट पर 218 रन

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 04:13 PM (IST)

ग्रोस आइलेट : डीन एल्गर के 77 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 218 रन बनाए। एल्गर ने क्विंटन डिकॉक के साथ 79 रन की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को संकट से निकाला। एक समय पर दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट 37 रन पर गिर गए थे। पहले टेस्ट में नाबाद 141 रन बनाने वाले डिकॉक ने नाबाद 58 रन बनाए।

खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा। उस समय वियान मूल्डर दूसरे छेार पर दो रन बनाकर खेल रहे थे। एल्गर ने बतौर कप्तान अपना पहला अर्धशतक 147 गेंद में पूरा किया। उन्हें काइल मायर्सेने आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर बोल्ड किया। दूसरी ओर डिकॉक ने अपना 22वां टेस्ट अर्धशतक 89 गेंद में पूरा किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News