AUS vs IND : विकेट्स के पीछे स्पाइडरमैन-स्पाइडरमैन गा रहे थे पंत, वायरल हुआ वीडियो
punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 12:57 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया ने गाबा, ब्रिसबेन में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच की दूसरी इनिंग में 294 रन बनाते हुए भारत को 328 रन का लक्ष्य दिया है। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रमशः 5-4 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान विकेटकीपिंग कर रहे ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का ध्यान भटकाते और गाना गाते हुए नजर आए।
विकेट्स के पीछे पंत का स्पाइडरमैन-स्पाइडरमैन गाते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जहां एक तरफ कमेंटेटरों के कमेंट्री की आवाज आ रही है वहीं पंत के स्पाइडरमैन-स्पाइडरमैन गाने की आवाज साफ सुनाई देती है। पंत की आवाज विकेट्स पर लगे माइक में कैद हो गई। इस वीडियो पर लोग खूब रिप्लाई कर रहे हैं। देखें लोगों के ट्वीट्स -
Tim Paine to Rishabh Pant:- pic.twitter.com/X4eDPtWtXb
— ABDULLAH NEAZ (@abdullah_neaz) January 18, 2021
Mera Wicketkeeper 😂😂 pic.twitter.com/THvXADX3r0
— 🍁लॉर्ड ♛𝕽𝐎𝗠𝕿𝗢🌈➐ (@God_OfHumour) January 18, 2021
— K A U S H I K 🇮🇳 (@the_memer_kid_) January 18, 2021
— harshit (@hegde_harshit) January 18, 2021
Guess he's watching carryminati last night😂😂😂 pic.twitter.com/wkZ9GrbDC9
— 'आत्मनिर्भर' Tony Shark 🇮🇳. (@JustLikemeeeeee) January 18, 2021
🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/tBpyCugfy0
— Professor ngl राजा बाबू 🥳🌈 (@GaurangBhardwa1) January 18, 2021
This is next level🤣🤣🤣
— Saketh Reddy (@SakethR87568651) January 18, 2021
गौर हो कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली इनिंग में 369 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की बदौलत 336 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 33 रन की बढ़त मिली। दूसरी इंनिंग में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना पड़ा और मोहम्मद सिराज (5) और शार्दुल (4) के कारण वह 294 रन ही बना सकी और भारत को 328 रन का लक्ष्य मिला।