Daryl Mitchell ने इंगलैंड के खिलाफ लगातार 3 टेस्ट में ठोका शतक, राहुल द्रविड़ हैं टॉप पर
punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 05:55 PM (IST)

खेल डैस्क : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डिरेल मिशेल ने इंगलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में फिर से शतक ठोक दिया है। डिरेल इससे पहले भी दोनों टेस्ट में शतक बना चुके हैं। वह न्यूजीलैंड की ओर से इंगलैंड के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इस सीरीज में भी उनका बल्ला कमाल का चल रहा है। पिछली 4 पारियों में ही वह 469 रन बना चुके हैं।
अगर इंगलैंड में लगातार 3 टेस्ट में शतक लगाने का रिकॉर्ड की बात की जाए तो इसमें भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ सबसे टॉप पर बने हुए हैं। द्रविड़ को इंगलैंड के खिलाफ खेलना हमेशा से रास आता रहा है। उन्होंने पहले 2022 में तो फिर 2011 के दौरे में लगातार तीन टेस्ट में 3 शतक ठोके थे।
इंगलैंड के खिलाफ 3 शतक लगाने वाले बल्लेबाज
मोहम्मद युसूफ - 2006
राहुल द्रविड़ - 2022 और 2011
स्टीव स्मिथ - 2019
डिरेल मिशेल - 2022
Visiting players who have hit three centuries in a Test series in England this century:
— Wisden (@WisdenCricket) June 24, 2022
Mohammad Yousuf - 2006
Rahul Dravid - 2002 & 2011
Steve Smith - 2019
Daryl Mitchell - 2022#ENGvNZ pic.twitter.com/OxAzfja6yS
31 साल के डिरेल मिशेल इसीके साथ 12 टेस्ट में 885 रन बना चुके हैं। उनके नाम पर 4 शतक दर्ज हो चुके हैं जिसमें 3 इसी सीरीज के दौरान आए हैं।
मैच की बात की जाए तो डिरेल मिशेल के शतक की बदौलत दूसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने आठ विकेट खोकर 325 रन बना लिए थे। हालांकि न्यूजीलैंड को शुरूआत उम्मीद मुताबिक नहीं मिली थी। लैथम के पहले ओवर में शून्य पर आऊट हो जाने के बाद विल यंग 20 तो कप्तान केन विलियमसन 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। 83 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद डिरेल मिशेल और टॉम ब्लंडन ने पारी को आगे बढ़ाया। ब्लंडल ने 55 रन बनाए तो वहीं, टेलएंडर में टिम साऊदी भी बड़े शॉट लगाते हुए दिखे।