हिमा के मांसपेशियों में खिंचाव, ओलिम्पिक क्वालीफिकेशन चूकने का खतरा

punjabkesari.in Saturday, Jun 26, 2021 - 06:10 PM (IST)

पटियाला : फर्राटा धाविका हिमा दास यहां राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गईं। उनकी चोट की गंभीरता का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी कि हमें उम्मीद है कि हिमा दास आज सुबह अंतर-राज्यीय मीट में 100 मीटर हीट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।

हिमा टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। वह अभी तक इन खलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है और तीसरे हीट में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 12.01 सेकेंड में पूरी की। वह इस दौरान हीट में तीसरे स्थान पर रही। इस प्रक्रिया में उसने शनिवार शाम को होने वाले फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया, लेकिन खिताबी दौड़ में उनके भाग लेने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

हिमा की चोट अगर गंभीर हुई तो टोक्यो खेलों के लिए चारम100 मीटर महिला रिले टीम की क्वालीफिकेशन के लिए यह बड़ा झटका होगा क्योंकि हिमा चौकड़ी की महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जिसमें दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन भी शामिल हैं। हिमा अगर रिले टीम में जगह नहीं बनाती है तो उसके टोक्यो जाने की संभावना बहुत कम है। असम की यह सितारा धाविका हालांकि ओलिम्पिक खेलों में 200 मीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है। 

हिमा लंबे समय से शरीर के निचले हिस्से में चोट की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने आईजीपी चार में 200 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ 22.88 सेकेंड का समय निकाला जो क्वालीफिकेशन के लिए जरूरी लेकिन 22.80 सेकेंड के काफी करीब था। मौजूदा टूर्नामेंट हिमा और दुती के लिए टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने का आखिरी मौका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News