लाहिड़ी बोइसे ओपन में संयुक्त 12वें स्थान पर

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 05:05 PM (IST)

बोइसे (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी एल्बर्टसंस बोइसे ओपन के तीसरे दौर में दो अंडर 69 का कार्ड खेल कर संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर चल रहे हैं। तीन दौर के खेल के बाद उनका कुल स्कोर 11 अंडर 202 है और पीजीए टूर कार्ड बरकरार रखने के लिए उन्हें शीर्ष 20 में रहना होगा। 

उन्होंने इससे पहले दो दौर में 68 और 65 का कार्ड खेला था। नार्वे के विक्टर होवलैंड ने तीसरे दौर में सात अंडर 64 का कार्ड खेला। वह कुल 15 अंडर के स्कोर साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News