MCC ने धोनी समेत पांच भारतीय खिलाड़ियों को विशेष सम्मान के लिए चुना, देखिए सभी खिलाड़ियों की सूची

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2023 - 08:55 PM (IST)

नई दिल्ली: मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने पांच भारतीय खिलाड़ियों को आजीवन सदस्यता सम्मान से पुरस्कारित किया है। एमसीसी ने इस लिस्ट में भारतीय पुरूष खिलाड़ियों में तीन आईसीसी ट्रॉफी विजेता कप्तान महेंद्र सिंह घोनी समेत 2011 वनडे विश्व कप टीम में शामिल दो भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। वहीं इस लिस्ट में एमसीसी ने दो भारतीय महिला खिलाड़ियों को भी जगह दी है।

पुरूष खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में धोनी के साथ एमसीसी ने सुरेश रैना और युवराज सिंह को आजीवन सदस्यता सम्मान दिया है। यह दोनों खिलाड़ी भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। 

मिताली राज और झूलन गोस्वामी को भी मिला विशेष सम्मान

आजीवन सदस्यता सम्मान की लिस्ट में दो भारतीय महिला क्रिकेटर को भी जगह दी गई है। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज और गेंदबाज झूलन गोस्वामी शामिल है। एससीसी ने आजीवन सदस्यता सम्मान की सूची में कुल 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और इस सूची में भारत और इंग्लैंड ही ऐसे देश हैं, जिनके पांच-पांच खिलाडियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में कुल 19 सदस्यों को शामिल किया गया है, इनमें से दो सदस्य ऐसे  भी हैं जो क्रिकेट नहीं खेलते, लेकिन क्रिकेट की दुनिया में दिए गए योगदानों के लिए उन्हें सम्मान दिया गया है।

इस अवसर पर एमसीसी के मुख्य कार्यकारी और सचिव गाइ लैवेंडर ने कहा, “हम मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के आजीवन सदस्यों के अपनी सूची की घोषणा करने में सक्षम होने के लिए रोमांचित हैं। हमनें जिन नामों की घोषणा की है, उनमें से कुछ खिलाड़ी आधुनिक समय के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

सम्मानित किए गए सभी खिलाड़ी

युवराज सिंह - भारत (2000-2017), सुरेश रैना – भारत (2005-2018), मिताली राज – भारत (1999-2022),एमएस धोनी - भारत (2004-2019), झूलन गोस्वामी - भारत (2002-2022), मेरिसा एगुइलेरा - वेस्टइंडीज (2008-2019), जेनी गन - इंग्लैंड (2004-2019), मोहम्मद हफीज - पाकिस्तान (2003-2021), इयोन मोर्गन- इंग्लैंड (2006-2022), रेचल हेन्स - ऑस्ट्रेलिया (2009-2022), लौरा मार्श - इंग्लैंड (2006-2019), मशरफे मुर्तजा - बांग्लादेश (2001-2020), केविन पीटरसन - इंग्लैंड (2005-2014), एमी सैदरवेट- न्यूजीलैंड (2007-2022), आन्या श्रबसोल - इंग्लैंड (2008-2022),डेल स्टेन - दक्षिण अफ्रीका (2004-2020), रॉस टेलर - न्यूजीलैंड (2006-2022)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News