कोहली की 'ओवर स्पीड' से खुश है मुंबई पुलिस, चालान काटने से किया मना

punjabkesari.in Friday, Oct 26, 2018 - 05:16 PM (IST)

नई दिल्लीः 'रन मशीन' विराट कोहली का अब ओवरस्पीडिंग करने पर चालान नहीं कटेगा। यह जानकारी दी है मुंबई पुलिस ने। कोहली ने दूसरे वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे किए। उन्हें दुनियाभर से बधाईयां मिली। इसी बीच मुंबई पुलिस ने अलग अंदाज में उन्हें बुधवार को ट्वीट करते इसकी शुभकामनाएं दीं।  

मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया, 'इस ओवर-स्पीड (तेज गति) के लिए आप पर कोई चालान नहीं लगेगा, सिर्फ शाबाशी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं मिलेंगी! आपको इस खास कामयाबी के लिए बहुत-बहुत बधाई।' मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मुंबई पुलिस पहले भी ऐसे कई रोचक मुद्दों पर इस तरह के ट्वीट करती रही है।

कोहली को लेकर किया गया मुंबई पुलिस का यह ट्वीट जैसे ही यूजर्स के सामने आया। उन्होंने इसे लाइक करने के साथ जमकर शेयर किया। खबर लिखे जाने तक, यह ट्वीट ढाई हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया, जबकि 495 यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News