IND vs PAK : पाकिस्तान में आई बाढ़ से दुखी हुई पाक टीम, पीड़ितों के लिए बांधी काली पट्टी

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2022 - 08:19 PM (IST)

दुबई : पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने देश में बाढ़ पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए रविवार शाम भारत के खिलाफ एसीसी टी20 एशिया कप 2022 के अपने शुरुआती मैच में काली पट्टी बांधकर उतरी। खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध प्रांतों में पहले से ही विनाशकारी बाढ़ से लोग प्रभावित हैं। इस कारण भारी तबाही मची हुई है। भारी बारिश से नदियों और नालों में विनाशकारी बाढ़ आई है जो किनारे के कई घरों को बहा ले गई है। बलूचिस्तान देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है।

IND vs PAK, Team india, floods in Pakistan, cricket news in hindi, Asia cup 2022, भारत बनाम पाक, टीम इंडिया, पाकिस्तान में बाढ़, क्रिकेट समाचार हिंदी में, एशिया कप 2022

शनिवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने दुनिया से अपने देश के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए दुआ करने और उनकी मदद करने की अपील की। बाबर ने कहा कि यह हमारे देश में कठिन समय है और हम सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

IND vs PAK, Team india, floods in Pakistan, cricket news in hindi, Asia cup 2022, भारत बनाम पाक, टीम इंडिया, पाकिस्तान में बाढ़, क्रिकेट समाचार हिंदी में, एशिया कप 2022

इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 20 सितंबर को कराची के नेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच की कमाई भी प्रधानमंत्री बाढ़ राहत फंड के लिए दान करने की घोषणा की। स्थानीय मीडिया के अनुसार- बाढ़ से 30 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 1,000 से अधिक लोगों की मौत की सूचना मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News