प्राग मास्टर्स शतरंज से वापसी करेंगे विश्व चैंपियन गुकेश

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 10:41 PM (IST)

प्राग , चेक गणराज्य ( निकलेश जैन ) शतरंज  इतिहास  के सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन भारत के डी गुकेश को इसी साल दिसंबर में अपना विश्व खिताब बचाने के लिए उतरना होगा और ऐसे में क्लासिकल शतरंज इस साल गुकेश का मुख्य लक्ष्य है . टाटा स्टील शतरंज में मिले जिले प्रदर्शन के बाद अब गुकेश प्राग मास्टर्स शतरंज में क्लासिकल शतरंज खेलते नज़र आयेंगे , गुकेश के अलावा उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक , जर्मनी के विंसेंट केमर , ईरान के परहम मघसूदलू , जॉर्डन के जॉर्डन वान फारेस्ट , भारत के अरविंद चितम्बरम , उज़्बेक्सितान के नोदीरबेक याकुब्बोएव , यूएसए के नमन हंस मोके और मेजबान चेक गणराज्य के डेविड नावरा खेलते नजर आयेंगे . राउंड रोबिन आधार पर इस मुक़ाबले में कुल 9 राउंड फ़रबरी 25 से 6 मार्च के दौरान खेला जाएगा . 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News