पहली तिमाही की कमाई में साइना दूसरे स्थान पर

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 02:26 PM (IST)

नई दिल्ली: लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल नए सत्र की पहली तिमाही में महिला एकल में सर्वाधिक कमाई करने वाली खिलाडिय़ों में दूसरे स्थान पर है। हैदराबाद की 28 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर की कमाई में इस साल अब तक 36,825 डालर जोड़े हैं। उन्होंने इंडोनेशियाई मास्टर्स का खिताब जीता जबकि वह मलेशियाई मास्टर्स के सेमीफाइनल और आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। 

PunjabKesari
मौजूदा आल इंग्लैंड चैंपियन चीन की चेन युफेई (86,325 डालर) महिला एकल में सर्वाधिक कमाई करने वाली खिलाड़ी है। चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग 36,100 डालर के साथ तीसरे स्थान पर है। ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु 350,000 डालर इनामी इंडिया ओपन का खिताब और 24,500 डालर की इनामी राशि जीतकर अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करेगी। पुरूष एकल में केंटो मोमोता ने अपने करियर की कमाई में 94,550 डालर जोड़े। उनके बाद डेनमार्क विक्टर एक्सेलसन (44,150 डालर) का नंबर आता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News