टोक्यो पैरालंपिक 2020: इन भारतीय एथलीट्स पर रहेंगी सभी की नजरें

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 05:55 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भावनात्मक और आनंददायक टोक्यो 2020 ओलंपिक में जहां भारत ने 7 पदक के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अब मंगलवार 24 अगस्त से टोक्यो पैरालंपिक खेलें शुरू हो रही हैं। भारत की तरफ से कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत की झोली में पदक डाल सकते हैं। आइए इन्हीं में से कुछ मुख्य एथलीट्स के बारे में नजर डालते हैं जिनपर सभी की नजरें होंगे।

देवेंद्र झाझरिया
खेल : एफ-64 जेवलिन 
2 बार के पैराओलंपियन गोल्ड मैडलिस्ट
65.71 मीटर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर 

भारतीय एथलेटिक्स में झाझरिया के एक एक किंवदंती के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 2016 में रियो और एथेंस 2004 में स्वर्ण पदक जीता था। भारत के सबसे महान पैरालिंपियन ने 63.97 मीटर के थ्रो के साथ रियो में विश्व रिकॉर्ड बनाया था और जुलाई 2021 में टोक्यो के लिए क्वालीफाई करने के लिए 65.71 मीटर के थ्रो के साथ उस रिकॉर्ड को तोड़ा था। एथेंस में उनका थ्रो भी एक विश्व रिकॉर्ड था जहां उन्होंने 62.15 मीटर भाला फेंका था। 

इस 40 वर्षीय एथलीट को 2021 में पद्म श्री पुरस्कार (पुरस्कार पाने वाले पहले पैरा एथलीट), 2017 में राजीव गांधी (अब ध्यानचंद) खेल रत्न और 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। संभवत: पैरालंपिक में इस बार उनकी अंतिम उपस्थिति हो सकती है तो ऐसे में झाझरिया उच्च स्तर के प्रदर्शन के साथ पदक जीतने की कोशिश करेंगे। 

सुमित अंतिल 
खेल : एफ-64 जेवलिन
पर्सनल बेस्ट 66.90 मीटर

PunjabKesari

झाझरिया जितना अनुभवी नहीं लेकिन 23 वर्षीय सुमित इस साल एफ-64 श्रेणी में दुनिया का नंबर एक एथलीट है। उन्होंने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 66.90 मीटर के थ्रो के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था। उन्होंने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2019, पेरिस ओपन हैंडिस्पोर्ट 2019 और वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में भी सिल्वर मेडल जीते हैं। उन्होंने 2019 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान टोक्यो पैरालिंपिक के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया था।

मरिअप्पन थंगावेलु 
खेल : पुरुषों की हाई जम्प डी-2 
रियो पैरालंपिक 2016 में गोल्ड मेडल
2020 में राजीव गांधी (अब ध्यानचंद) खेल रत्न अवार्ड  

PunjabKesari

भारत के अनुभवी एथलीटों में से एक मरियप्पन भी पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने 2016 में रियो में ऊंची कूद प्रतियोगिता जीती थी और 2019 विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपना कद इस खेल में और उंचा किया था। ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित मरियप्पन टोक्यो में उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई करने वाले व्यक्ति होंगे।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करते हुए विस्मयकारी मरियप्पन ने सभी के लिए एक प्रेरणादायक संदेश के साथ कहा था कि मुझे कम उम्र में एक दुर्घटना का सामना करना पड़ा लेकिन मैंने उसे खुद को रोकने नहीं दिया। मैं देश को एक बार फिर टोक्यो में गौरवान्वित करना चाहता हूं। मैं हर एथलीट से कहना चाहता हूं कि कभी हार न मानें।

प्रमोद भगत 
खेल : बैडमिंटन 
वर्ल्ड नम्बर 1 
4 वर्ल्ड चम्पियनशिप गोल्ड मेडल 
एशियन गेम्स (2018) सिंग्लस गोल्ड मेडलिस्ट 

PunjabKesari

पैरालंपिक खेलों में बैडमिंटन की शुरुआत के साथ भारत के प्रमोद भगत के पास डेब्यू इवेंट में अपनी छाप छोड़ने का मौका है। ओडिशा के रहने वाले 33 वर्षीय दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी हैं और पुरुषों की एसएल3 स्पर्धा में भाग लेते हैं। अपने खेल में एक तरह के अनुभवी प्रमोद ने विश्व चैंपियनशिप में कई स्वर्ण पदक जीते हैं जिसमें उनका सबसे हालिया पदक फरवरी 2020 में पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में आया था, जहां वह शीर्ष वरीयता प्राप्त थे। 

उन्होंने एशियाई पैरा खेलों 2018 में पुरुष एकल और पुरुष युगल स्पर्धाओं में स्वर्ण और कांस्य के साथ समाप्न किया था। इससे पहले उन्होंने विश्व पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप उल्सान, दक्षिण कोरिया 2017 और एशियाई पैरा खेलों 2014 में कांस्य पदक जीते थे। 

अरुणा तनबर 
खेल : तायकबंद
पैरालंपिक में भारत की पहली पैरा तायकबंद
वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2019 में ब्रान्ज मेडल 

PunjabKesari

जून की शुरुआत में यह पुष्टि हो गई थी कि अरुणा सिंह तंवर टोक्यो जा रही हैं और इतिहास रचेंगी क्योंकि वह भारत की पहली पैरा-ताइक्वांडो खिलाड़ी होंगी। वह आठ देशों के आठ एथलीटों में से एक थी जिन्हें आईओसी और वर्ल्ड ताइक्वांडो द्वारा टोक्यो के लिए द्विदलीय कोटा की पेशकश की गई थी। यह 21 वर्षीय विश्व में चौथे स्थान पर है और के-43 श्रेणी में 49 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। 

रुबीना फ्रांसिस 
खेल : शूटिंग- 10मी एयर पिस्टल पी2 
वर्ल्ड नम्बर 5
गोल्ड मेडल और लियाम में वर्ल्ड कप 2021 के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड 
पैरालंपिक में पैरा पिस्टर शूटिंग में पहली भारतीय महिला खिलाड़ी  

PunjabKesari

वर्ल्ड नंबर 5 खिलाड़ी पैरालंपिक खेलों में भारतीय निशानेबाजी दल का नेतृत्व करेंगी और खेलों में भारत की पहली पैरा पिस्टल शूटर हैं। जून 2021 में लीमा विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता ने पेरू में एक विश्व रिकॉर्ड बनाया और डेब्यू इवेंट में अपने अच्छे फॉर्म और गति को जारी रखना चाहेगी। 

उन्होंने 2019 क्रोएशिया के ओसिजेको में WSPS विश्व कप में पी2 में कांस्य और थाईलैंड में बैंकॉक 2019 WSPS विश्व कप पी2 में जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्वर्ण पदक जीता था। मई में कोविड-19 से लड़ने के बाद 22 वर्षीय ने जोरदार वापसी करते हुए टोक्यो के लिए जगह बनाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News