VIDEO : रोहित ने जड़ा हैरतअंगेज छक्का, देखते ही रह गए कोहली

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 03:24 PM (IST)

सिडनी: गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के दूसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा अपने पुराने रंग में दिखाई दिए। रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वह सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ मैदान में उतरे और आते ही रोहित का पुराना हिटमैन अंदाज दिखने लगा। इस मैच में केएल ने एक बार फिर फैंस को निराश किया, वह मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

हालांकि, मैच में रोहित अलग ही मूड में दिखे, उन्होंने 39 गेंद में 53 रनों की पारी खेली। उन्होंने पारी दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए। इसी बीच हिटमैन ने पारी के 8वें ओवर में जो शॉट खेला, उसे देखकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की आंखे भी खुली रह गई। ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने नीदरलैंड के गेंदबाज वैन बीकी को आड़े हाथों लेते हुए एक हैरतअंगेज छक्का लगाया, जिसे देख कोहली हैरान रह गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

नीदरलैंड के खिलाफ 53 रनों की इस पारी के साथ रोहित ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम हासिल की। दरअसल, रोहित ने आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में युवराज सिंह के एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नीदरलैंड के खिलाफ पारी के अपने तीसरे छक्के के साथ, रोहित ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपने छक्कों की संख्या 34 कर ली है। उन्होंने युवराज सिंह के 33 छक्कों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसी के साथ अब रोहित टी0 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के-
34 रोहित शर्मा
33 युवराज सिंह
26 विराट कोहली


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Related News