ZIM vs IND : भारत ने जिमबावे से लगातार चौथी वनडे सीरीज क्लीन स्विप की, तीसरा वनडे 13 रन से जीता

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 08:56 PM (IST)

खेल डैस्क : इनफार्म बल्लेबाज सिकंदर रजा का ताबड़तोड़ शतक भी हरारे के मैदान पर जिमबाब्वे पर भारत को लगातार चौथी वनडे सीरीज की जीत से रोक नहीं सका। 290 रन का पीछा कर रही जिमबाब्वे की टीम जब एक समय जहां 149 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी तब सिकंदर रजा ने एक छोर संभालकर ताबड़तोड़ रन बनाए। उन्हें मैच में 5 विकेट लेने वाले ब्राड इवांस का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 37 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। सिकंदर ने 95 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए लेकिन टीम को जितवा नहीं पाए। इससे पहले भारत ने शुभमन गिल के 97 गेंदों में बनाए गए 130 रनों की बदौलत जिमबाब्वे के सामने मजबूत लक्ष्य रखा था। 

इससे पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की शुरूआत की थी। ओपनिंग पर केएल राहुल के साथ शिखर धवन मौजूद रहे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। कप्तान राहुल 46 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाने में सफल रहे। इसके बाद धवन ने शुभमन के साथ आगे स्कोर बढ़ाया। धवन ब्राड इवांस की गेंद पर 40 रन बनाकर आऊट हुए।

शुभमन ने ईशान किशन के साथ मिलकर 140 रन की पार्टनरशिप की। ईशान ने 61 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। टीम इंडिया का लोअर ऑर्डर ज्यादा स्कोर नहीं बना पाया लेकिन शुभमन गिल ने एक छोर संभालकर लगातार रन बरसाए और 82 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। शुभमन ने 97 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 130 रन बनाए और स्कोर को 289 रन पर ला खड़ा किया। 

जिमबाब्वे के ब्राड इवांस ने 48 रन देकर 5 विकेट लिए तो वहीं नाउची ने 48 रन देकर 1 तो जोगवे ने 49 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी जिमबाब्वे की शुरूआत नपीतुली रही। ओपनर कतानो 13 तो इनोसेंट कैया 6 रन बनाकर आऊट हो गए। लेकिन सीन विलियमस ने 45 रन बनाकर पारी को संभाल लिया। मध्यक्रम में आए सिकंदर रजा ने एकछोर संभालकर ताबड़तोड़ रन बनाए। उन्होंने 95 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए और लक्ष्य का बाखूबी पेश किया। 

अखिरी ओवर में सिकंदर का विकेट गिर जाने से निचला क्रम बल्लेबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया। अकेले ब्राड इवांस ने 36 गेंदों में दो चौकों की मदद से 28 रन जरूर बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज कोई खास सहयोग नहीं दे पाया। भारत की ओर से दीपक चाहर ने 75 रन देकर दो, कुलदीप यादव ने 38 रन पर दो तो अक्षर पटेल ने 30 रन देकर दो विकेट। इसी तरह आवेश खान भी 66 रन देकर तीन विकेट निकालने में सफल रहे और अपनी टीम को जीत दिलवा दी। 

Koo App
ਸੀਰੀਜ਼ ਜਿੱਤਣ ’ਤੇ ਟੀਮ ਇੰਡੀਆ ਨੂੰ ਵਧਾਈ। ਇਸ ਸੀਰੀਜ਼ ਵਿਚ ਟੀਮ ਇੰਡੀਆ ਲਈ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਸਕਾਰਾਤਮਕ ਗੱਲਾਂ ਹਨ ਅਤੇ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਨੂੰ ਮੈਨ ਆਫ ਸੀਰੀਜ਼ ਬਣਨ ’ਤੇ ਮੇਰੀਆਂ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਵਧਾਈਆਂ। ਉਸ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਲਈ ਮੈਚ ਜਿੱਤਦੇ ਦੇਖ ਕੇ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋਈ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਬਾਬਵੇ ਟੀਮ ਨੂੰ ਲੜਦਿਆਂ ਦੇਖ ਕੇ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋਈ। ਆਖ਼ਰੀ ਓਡੀਆਈ ਵਿੱਚ ਸਖ਼ਤ. ਮੈਂ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਜ਼ਿੰਬਾਬਵੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਇੱਥੋਂ ਅੱਗੇ ਚੰਗਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰੇ। #indiavszim#cricket#series ਹੈ
 
- Vrv Singh (@Vrv_Singh) 22 Aug 2022

प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे : ताकुदज़्वानाशे कैटानो, इनोसेंट काया, टोनी मुनयोंगा, रेजिस चकबवा (w/c), सिकंदर रज़ा, सीन विलियम्स, रेयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा

भारत : शिखर धवन, केएल राहुल (सी), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, अवेश खान


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News